Saturday, August 2, 2025
छत्तीसगढ़ न्यूज़

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने श्रमवीरों को दी मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समस्त श्रमवीरों को बधाई शुभकामनाएं दी है। डॉ. महंत ने कहा कि भारत एक विशाल गणतांत्रिक देश है और विश्व शक्ति का दर्जा इन्ही कामगारों के परिश्रम से संभव है। मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना और बुलंद करना, मजदूर संगठन को मजबूत करना और उनके योगदान की चर्चा करना आदि कई उद्देश्य हैं। यह दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित है। आज मजदूरों की उपलब्धियों को और देश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा का दिन है। यह दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। इस मौके पर मजदूर संगठनों से जुड़े लोग रैली व सभाओं का आयोजन करते हैं और अपनी एकता और परिश्रम को याद करते हैं.