Sunday, June 15, 2025
CHATTISGARHकोरबा न्यूज़धर्म

KORBA का राम दरबार बनकर तैयार, अयोध्या की मिट्टी से होगी प्राण प्रतिष्ठा : जयसिंह अग्रवाल

राहुल वर्मा-कोरबा/आकाशवाणी.इन

जल्द ही उर्जाधानी की जनता प्रभु श्री राम की भक्ति में सराबोर होने वाली है। शहर के डीडीएम रोड में प्रदेश

के राजस्व मंत्री के द्वारा श्री राम जी के मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार की शाम राम दरबार परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने 12 जून को होने वाले राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा पूजा के भव्य आयोजन की जानकारी साझा की।

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा ‘इस अवसर पर राज्य भर से अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। दरबार की प्राण

प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा पुरी मठ मठाधीश शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की निगरानी में पूर्ण की जाएगी।

जिसके बाद विश्वविख्यात आध्यात्मिक कथा वाचिका जया किशोरी कथा वाचन करेंगी। आपसे अपील है कि इस

विशेष आयोजन के सहभागी बनें और श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।”

राम दरबार का निर्माण पूर्णता की ओर

प्रेस वार्ता में राम दरबार निर्माण और कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि

कोरबा जिले में बनाया जा रहा है राम दरबार का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके लिए राजस्थान, हरियाणा,

महाराष्ट्र से कारीगर बुलवाए गए थे। कई कारीगर हैं जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में भी काम किया है।

राम दरबार में राजस्थान के खास संगमरमर पत्थर का उपयोग हुआ है। यही पत्थर अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण

में भी इस्तेमाल हुए हैं।

3 जून को अयोध्या से मिट्टी लाने रवाना होंगे पंडित

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने यह भी बताया कि 3 जून को प्रकांड पंडित और पुरोहितों का एक जत्था प्रभु

राम जी की जन्म स्थली अयोध्या के लिए रवाना होगा। पंडित अयोध्या से विशेष अनुष्ठान कर वहां की मिट्टी कोरबा

लेकर आएंगे। जिनकी वापसी 5 जून को होगी। 5 जून को ही डीडीएम रोड स्थित राम दरबार में अयोध्या की मिट्टी

स्थापित की जाएगी। इस दिन प्रभु श्री राम में भक्तों को आमंत्रित किया गया है। पैमाने पर राम भक्त राम दरबार

में मौजूद रहेंगे। राम भक्तों की मौजूदगी में शास्त्रगत मंत्रोच्चार के साथ अयोध्या की मिट्टी को कोरबा में स्थापित कर

दिया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम निम्नानुसार होंगे –

मुख्य पूजा प्राण प्रतिष्ठा और अन्य धार्मिक आयोजन 12 जून सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे

सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा के साथ निशान पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक महाभंडारा

दोपहर 12:00 बजे श्री शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज सभा को संबोधित करेंगे

दोपहर 1:40 बजे से 3:21 तक शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज की मौजूदगी में प्रभु श्री राम

दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा

शाम 5:00 बजे से विश्व विख्यात आध्यात्मिक कथा वाचिका जया किशोरी का कथा वाचन