Monday, June 16, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनबलोदा बाजार

BIG NEWS: बलौदाबजार के नए कलेक्टर दीपक सोनी और नए एसपी विजय अग्रवाल होंगे, आदेश जारी…

आकाशवाणी.इन

बलौदाबाजार, हिंसा के बाद राज्य सरकार ने जिले के कलेक्टर और SP को हटा दिया गया है। मंगलवार देर रात आदेश जारी किया गया। आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को बलौदाबाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विजय अग्रवाल नए एसपी होंगे। हटाए गए कलेक्टर केएल चौहान को मंत्रालय में विशेष सचिव और एसपी सदानंद कुमार को रायपुर पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है।

सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हिंसा के पीछे सरकार ने कांग्रेस की राजनीतिक साजिश बताया है। आरोप लगाया है कि कांग्रेस के विधायकों, पूर्व मंत्रियों और नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया है। साथ ही हिंसा करने वालों से नुकसान की वसूली की बात कही है।