Monday, June 16, 2025
कोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़

कनकी में चकाचक चल रहा है धान खरीदी का काम, अब तक दस हजार तीन सौ क्विंटल से अधिक की हुई खरीदी, 16 हजार क्विंटल और खरीदने का अनुमान

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

कोरबा जिले के कनकी उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का काम चकाचक चल रहा है। ख़रीदी केंद्र की व्यवस्था देखकर यहाँ के किसानो में उत्साह है। किसान धान बिक्री करने सुबह से ही पहुंच रहे हैं।

फड़ प्रभारी वेद प्रकाश वैष्णव ने बताया कि यहां 890 पंजीकृत किसान हैं जिसमे से 121 किसानों से 19 दिसंबर तक कुल दस हजार तीन सौ क्विंटल की खरीदी की जा चुकी है जिसमे से 6484 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है और शेष किसानों से लगभग 15 से 16 हजार क्विंटल धान की खरीदी होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि यहां किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। व्यवस्था से किसान काफी खुश हैं।