Saturday, August 16, 2025
आकाशवाणी.इनकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़राहुल वर्मा

कोरबा ब्रेकिंग न्यूज : मतगणना के बीच देवी दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल

आकाशवाणी.इन

कोरबा, छत्तीसगढ़ में मतदान गणना लगातार चल रही है, बीजेपी अपनी बढ़त बनाये हुए दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस अपने 75 के दावे के आस-पास भी भटकते हुए दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और मंत्री भारी मतों के अंतर से पीछे होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल 8 हजार मतों से पीछे चल रहे है, मतगणना के बीच देवी दर्शन करने पहुंचे हैं।

कोरबा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल लगभग 8 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। विपरीत रुझान आता देख वे मां काली के मंदिर पहुंचे और मत्था टेका। 2018 के चुनाव मे भी वे काली मंदिर गए थे। ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि, देवी दर्शन क्या उनके राजनैतिक भविष्य को बचा पायेगा या नहीं।