MIC सदस्य कृपाराम साहू ने इस बात को लेकर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल पर साधा निशाना
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
नगर पालिका निगम राजस्व विभाग के एमआईसी सदस्य कृपाराम साहू ने बताया कि 31 मार्च को निगम के सामान्य सभा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ था कि निगम क्षेत्र में सम्पत्ति कर निर्धारण के लिए सर्वे कराया जायेगा। उसी के तहत सर्वे कार्य किया जा रहा है। कोरबा जिला नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि 2010-2011 के बाद सर्वे नहीं हुआ है। तब से निगम क्षेत्र में हजारों मकान बने हैं जो सम्पत्ति के दायरे में अभी तक नही आये हैं। सर्वे के बाद उन पर भी पुराने दर से ही सम्पत्ति कर निरूपित होगा। सम्पत्ति कर के दर में कोई वृद्धि नहीं की गई है.
अलबत्ता भाजपा शासन काल में सम्पत्ति कर बढ़ा दी गई थी जिस पर तात्कालिन विधायक एवं वर्तमान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर जनता के हित में लड़ाई लड़कर सम्पत्ति कर कम कराया गया था.
