लोकतंत्र की हत्या कर रही है केंद्र सरकार: हरीश परसाई
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई एवं सुरेंद्र जायसवाल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा करतला ब्लॉक के बरपाली समरसता भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रेस वार्ता में कहा कि मोदी सरकार को सबसे ज्यादा डर राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी से लगता है लोकतंत्र की हत्या करने के लिए उन्होंने श्री गांधी की सदस्यता भी रद्द कर दी। वही सच बोलने वालों का मुंह बंद करना चाहते हैं, देशवासी यह तानाशाही नहीं सहेंगे। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र की हिफाजत के लिए जेल तक जाएगा। वही लोकतंत्र के मंदिर सदन में मोदी सरकार से सवाल पूछना कि नरेंद्र मोदी से अडानी का रिश्ता क्या है? अदानी की सेल कंपनी है जिसमें 20.000 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया है यह 20 हजार करोड़ किसके हैं? उक्त सवाल से घबराकर दबाव बनाने के लिए नए-नए पैतरे आजमाएं जा रहे हैं और राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दिया गया। माइक बंद कर दिया जाता है, उनके ऊपर केस हो जाता है, सजा हो जाती है। नरेंद्र मोदी के मन में इतनी दुरभावना-इतना द्वेष -इतनी जलन -इतना पक्षपात जिससे साफ दिखाई देता है कि वे नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनका जो रिश्ता है वह उजागर हो। वही राहुल गांधी की पदयात्रा से केंद्र सरकार डरी सहमी है। राहुल गांधी के खिलाफ साजिश के तहत केंद्र सरकार कार्यवाही कर रही है, 13 अप्रैल 2019 को राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में चुनावी भाषण देते हैं 16 अप्रैल 2019 को विधायक पूर्णेश मोदी सूरत में शिकायत करते हैं, 7 मार्च 2022 को शिकायतकर्ता अपने ही केस में हाईकोर्ट से स्टे की मांग करते हैं और कोर्ट स्टे भी देता है। वही 7 फरवरी को राहुल गांधी द्वारा मोदी और अडानी के संबंधों पर प्रश्न उठाते हुए लोकसभा में जोरदार भाषण देते हैं 16 फरवरी2023 को शिकायतकर्ता गुजरात हाईकोर्ट से अपना स्टे का निवेदन वापस लेते हैं। 27 फरवरी 2023 को ट्रायल कोर्ट में सुनवाई फिर शुरू होती है 23 मार्च 2023 को ट्रायल कोर्ट राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए 2 साल की अधिकतम सजा दे देती है 24 मार्च 2023 को 24 घंटे के भीतर ही लोकसभा सचिवालय राहुल गांधी की सदस्यता भी रद्द कर देती है और तत्काल ही उनको अपना मकान खाली करने नोटिस भी दे दिया जाता है, यह सब घटनाक्रम राहुल के 20 हजार करोड़ के सवाल, अडानी व मोदी का रिश्ता, लोकतंत्र की हत्या, बेरोजगारी, महंगाई, केंद्र की विदेश नीति और केंद्र सरकार की नाकामी उजागर करने वाली बातों के डर से भारतीय जनता पार्टी की दीर्घकालीन योजना का हिस्सा है.
भारतीय जनता पार्टी से कोई भी सवाल पूछे तो उन्हें चुप करा दिया जाता है। विपक्षी नेताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं पत्रकारों को ईडी, सीबीआई अपने झूठे निशाने पर ले रही है। वही इन संस्थानों का भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर डरा धमका रही है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल जी के साथ है डरने और धमकने वाला नहीं है। श्री परसाई ने आगे कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है जो आम जनता के लिए सही नहीं है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने कांग्रेस राहुल के साथ 135 करोड़ जनता के हित के लिए कार्य करती रहेगी कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पंचायत स्तर, मोहल्ला-गली, घर-घर तक मोदी सरकार की नाकामी को लेकर जाएगा.
पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, जिला पंचायत सदस्य राठौर, जनपद उपाध्यक्ष सबीना खातून, फूल सिंह राठिया, धनेश्वरी कंवर ब्लॉक अध्यक्ष हर कुमारी बिंझवार दौलत राठिया, राजू खत्री, प्रमोद राठौर, अशोक सिंह, शैलेश राय, गोविंद सिंह, संतोष देवांगन, सहसराम कौशिक, रेवाराम चंद्रवंशी, संतोष सोनी, अमर खांडे, आदि उपस्थित थे.
