Monday, June 16, 2025
कोरबा न्यूज़

जिले के ग्राम ढोंगधरहा में संविधान सुरक्षा सत्संग समरोह का होगा आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे नंदकुमार बघेल

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा एवं अनेकों संगठनों के राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के तत्वावधान के कोरबा जिले के भैसमा क्षेत्र के पास ग्राम धोंग्धरहा में भारतीय संविधान सुरक्षा सत्संग समारोह के आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, विशेष अतिथियों में मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक रहे डॉ. छबिलाल रातरे, मोर्चा के ही प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार केशकर, प्रदेश सचिव संभागीय प्रभारी मिर्जा जाहिद बेग, केंद्रीय सचिव मीरा पोर्ते, के साथ आमंत्रित अतिथि एवं आयोजनकर्ताओं में जिला संयोजक क्रांति कुमार साव, केंद्रीय प्रतिनिधि एवं कुर्मी गभेल समाज के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, संभागीय उपाध्यक्ष रूपा महिलांगे, प्रदेश महासचिव केन जॉन, संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष सतपाल दास महंत, संभागीय संगठन सचिव हलीम खान के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कई ग्रामों के सरपंच मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सत्संग में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भारतीय संविधान संविधान शपथ का वाचन भी किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम 20 मार्च को 11 बजे से प्रारम्भ होकर सांयकाल तक चलेगा.