Monday, June 16, 2025
कोरबा न्यूज़

फांसी के फंदे पर लटकता मिला एसईसीएल कर्मी का शव- जांच जारी

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

एसईसीएल गेवरा में पदस्थ कर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दी.
जानकारी के अनुसार जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूचेना से लगभग 2 किलोमीटर दूर दादरखार के खेत में लगे परसा के पेड़ के टहनी में ग्राम कुचेना निवासी सुरेंद्र कंवर उम्र लगभग 45 वर्ष जो की एसीसीएल गेवरा में पदस्थ था, उसकी लाश फांसी के फंदे में झूलती मिली, घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पंहुची और मर्ग जांच में जुट गई.
मौके पर पंहुचे नव पदस्थ कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया की घटना की सूचना मिली है, जांच उपरांत ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्टीकरण दिया जा सकेगा। मृतक के भाई ने बताया की सुरेंद्र आदतन शराब पीने का आदि था, जब भी वेतन मिलता तो वह घर नही आता था, उसकी दिमागी हालत भी कुछ ठीक नहीं थी.