Monday, June 16, 2025
कोरबा न्यूज़

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया स्मृति दिवस

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईशवरीय विश्वविद्यालय कोरबा टी.पी. नगर में स्थित सद्भावना भवन में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहनी के पुण्य स्मृति दिवस को दिव्यता दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद सेवा केंद्र की संचालिका रुकमणी, डॉ. के.सी. देबनाथ, पूर्व एल्डरमैन एस. मूर्ति व संस्था से जुड़े लोगों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
कार्यक्रम में महापौर श्री प्रसाद ने कहा कि दादी की आभामंडल दिव्यता व भव्यता से भरपूर थी। वे निरसंकल्प रहा करती थीं जिससे उनके मुख मंडल से सदैव ही सुख शांति की भावना आती थी। उनके आदर्शों पर चलते रहने की बात कही। बी.के. रुकमणी ने बताया कि प्रथम बार जब दादीजी से हम मिले तो हमारे आंसू बहने लगे और जब मिलकर वापस जाने लगे तो भी हमारे आंसू रुक नहीं रहे थे। यह कोई दुख के आंसू नहीं थे प्रेम के आंसू थे। दादी आध्यात्मिक बल व मनोबल शक्ति से सर्व संपन्न थीं। वे सदा साइलेंस में रहा करती थीं। वे इतनी शक्तिशाली थीं कि स्वयं परमात्मा को उन्होंने अपने शरीर रूपी रथ में स्थान दिया और परमात्मा के कार्य को आगे बढ़ाया। सुश्री बिंदु ने कहा कि आज कुछ भी परिस्थिति आती है तो हम हलचल में आ जाते हैं, परंतु दादी ऐसी परिस्थिति में भी निरसंकल्प रहा करती थीं। उन्हें पद का जरा भी अभिमान नहीं था, ऐसी थी उनकी ऊंची अवस्था। कार्यक्रम के अवसर पर ब्रह्माकुमार अनंगपाल पांडे, उदय साहू, लवलीन ने भी अपने अनुभव को साझा किया। पुण्य स्मृति दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेंटर से जुड़े लोगों की उपस्थित रही.