Monday, June 16, 2025
Accidentआकाशवाणी.इनमध्यप्रदेश

Accident News : तेज रफ्तार बस ने मोपेड को मारी टक्कर, दादा और पोते की मौत, पोती घायल

आकाशवाणी.इन

उमरिया के कोतवाली थाना अंतर्गत शहपुरा मार्ग रविवार की सुबह जबर्दस्त सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे मोपेड पर सवार तीन लोगों को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे का शिकार तीनों लोग दादा, पोता और पोती हैं। ये घटना शहपुरा मार्ग स्थित ग्राम बिछुवा के करीब की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में जांच अधिकारी बीएल सिंह ने बताया कि ग्राम लालपुर (अमहा) निवासी 70 वर्षीय नरबद सिंह अपनी मोपेड से करकेली हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहे 17 वर्षीय पोते गणेश सिंह और पाली हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही 18 वर्षीय पोती फूला बाई को पहुंचाने जा रहे थे।

तेज रफ्तार में आ रही थी बस

इसी दौरान उमरिया की तरफ से बेलगाम रफ्तार में आ रही मनोज ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 21पी 1097 ने बिछुआ के पास उनके वाहन को सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में दादा नरबद सिंह और पोते गणेश सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पोती फूला बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपित बस ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।घटना की जानकारी लगते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।