Monday, June 16, 2025
NATIONAL NEWSआकाशवाणी.इनमुंबई

बड़ी खबर : महाराष्ट्र के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत, करीब 20-30 लोग दब गए…बचाव कार्य जारी… राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोक

आकाशवाणी.इन

महाराष्ट्र, घाटकोपर होर्डिंग गिरने की घटना में बचाव एवं खोज अभियान जारी है

महाराष्ट्र के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है और करीब 20-30 लोग दब गए हैं।

मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर लिखा, “मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।”