Monday, June 16, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनकोरबा न्यूज़

केंद्रीय भूजल प्राधिकारण, नई दिल्ली व क्षेत्रीय मुख्यालय, रायपुर के सदस्यों ने गेवरा, दीपिका व बगदेवा खदानों में भूजल संरक्षण उपायों की समीक्षा की

आकाशवाणी.इन

कोरबा, केंद्रीय भूजल प्राधिकारण, नई दिल्ली व क्षेत्रीय मुख्यालय, रायपुर के सदस्यों ने सदस्य सचिव टी.बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 22.04.24 व 23.04.24 को एस. ई.सी.एल. की गेवरा, दीपका व बगदेवा खदानों का निरीक्षण किया व खदान प्रबंधन द्वारा भूजल संरक्षण उपायों की समीक्षा की।

इस अवसर पर भूजल प्राधिकारण के सदस्यों द्वारा भूजल के प्रभावी उपयोग व भूजल पुनर्भरण के महत्त्व पर जोर दिया गया है,

व एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा इस और सतत प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता ली गयी।

इस दौरे को सफ़ल बनाने में एस. ई. सी. एल. मुख्यालय बिलासपुर से महाप्रबंधक (पर्यावरण), बी. के. जेना, एस. ई. सी. एल. गेवरा खदान के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एस. के. मोहंती; एस. ई. सी. एल. दीपका खदान के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अमित सक्सेना व एस.ई.सी.एल. कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक, दीपक पंड्या की अहम् भूमिका रही।