Monday, June 16, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनरायपुर

BIG NEWS : रमन सिंह ने दिया इस्तीफा, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रस्तुत किया अपना त्याग पत्र

आकाशवाणी.इन

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजनीतिक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना त्याग पत्र प्रस्तुत किया है। बता दें कि रमन सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामित गया है। जिसके बाद डॉ. रमन सिंह ने ये इस्तीफा दिया है।

 रमन सिंह ने अपने इस्तीफे में लिखा कि, वर्तमान में मैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूँ, किन्तु भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है। अतः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार की जायें।