Saturday, June 28, 2025
Uncategorized

कांकेर : भारत की लौह महिला इंदिरा गांधी, साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल : कांग्रेस

कांकेर/ आकाशवाणी.इन

जिला कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शनिवार को विधायक निवास में उनके छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी ने देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के सम्बंध में कहा कि आजीवन संघर्ष, साहस व कुशल नेतृत्व की मिसाल, भारत की लौह महिला, इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते हैं.

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और उन्होंने अपनी सरकार में बहुत ही दमदार और बड़े फैसले लिए इंदिरा गांधी जी के ये फैसले इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गए। उन्होंने भारत की एकता व अखंडता को संजोए रखने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उनके जयंती पर हम सब उन्हें शत शत नमन करते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सुनील गोस्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष रोमनाथ जैन, मनोज जैन, यासीन करानी,मुकेश तिवारी, इशहाक अहमद, लक्ष्मण पुरी गोस्वामी, अजय भासवानी, चमन साहू, लोमेन्द्र यादव, अजय रेणु, खोमेंद्र उईके,किशन साहू,तारस सिन्हा,प्रशांत जैन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.