कोरबा : कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक पंचवटी मे हुई संपन्न
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक कल रविवार को पंचवटी में आयोजित की गयी। जिसमे जयसिंह अग्रवाल राजस्व मंत्री एवं चौलेस्वर चन्द्राकर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग छत्तीसगढ़ की अनुसंशा पर श्याम सुन्दर सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग एवं गजानन्द साहू जिलाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा कृष्णा कुमार चौकसे(अमरकंटक) को कोरबा शहर जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग नियुक्त किया गया।इनकी नियुक्ति से कोरबा जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड गयी.
