Sunday, June 15, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनबिलासपुर

Bilaspur News :कचरे के ढेर में लगी आग, आग और धुंए से आसपास के लोग परेशान

आकाशवाणी.इन

बिलासपुर, देवरीखुर्द में प्लास्टिक के कचरे के ढेर में शुक्रवार को आग लग गई। दिनभर कचरे के ढेर से धुंआ उठता रहा। देर रात आग भड़कने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद आग पर काबू पाना शुरू किया गया। आग बुझाने के बाद दमकल की टीम लौट गई। इसके बाद भी कचरे के ढेर से शनिवार को दिनभर धुआं उठता रहा। इससे आसपास के लोग परेशान होते रहे।

देवरीखुर्द मोड़ के पास खाली प्लाट में प्लास्टिक कबाड़ का गोदाम संचालित किया जा रहा था। कुछ दिन पहले कबाड़ी ने वहां से अपना सामान उठा लिया। इसके बाद वहां पर प्लास्टिक के कचरे की ढेर पड़ी थी। शुक्रवार को कचरे के ढेर पर आग लग गई। दिनभर कचरे के ढेर से धुंआ उठते रहा। इससे आसपास के लोग परेशान होते रहे। रात को आग भड़क उठी। आग और धुंए से आसपास के लोग परेशान होते रहे।

किसी ने इसकी सूचना तोरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम आधी रात तक आग पर काबू पाने कोशिश में जुटी रही। किसी तरह आग को काबू में कर लिया गया। इसके बाद भी कचरे के ढेर से धुंआ उठता रहा। शनिवार को दिनभर प्लास्टिक के कचरे के ढेर से निकलने वाले धुएं से आसपास के लोग परेशान होते रहे।

आग कैसे लगी नहीं मिली जानकारी घटना की जानकारी मिलने पर तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तोरवा थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि खाली प्लाट में प्लास्टिक कबाड़ का गोदाम था। बाद में कबाड़ी ने प्लाट खाली कर दिया। मौके पर केवल कचरे का ढेर है। इसी में आग लगी है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। किसी ने इसकी शिकायत नहीं की है।