Monday, June 16, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनबिलासपुर

Bilaspur Crime :धान मंडी में चोरी करने घुसे युवकों ने चौकीदार पर धारदार हथियार से किया हमला….

आकाशवाणी.इन

बिलासपुर, तोरवा धान मंडी में चोरी करने घुसे युवकों ने चौकीदार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान चौकीदार के शोर मचाने पर पहुंचे उसके भाई को भी चोरों ने मारने के लिए दौड़ाया। किसी तरह हमले से बचे युवक ने घायल भाई को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

मोपका में रहने वाले प्रहलाद साहू तोरवा धान मंडी में तौल मुखिया का काम करते हैं। उनके बड़े भाई श्रवण साहू(42) धान मंडी में ही चौकीदारी का काम करते हैं। प्रहलाद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को हमला कम आए थे। इसके कारण धान तौलने का काम रात 10 बजे तक चला। इसके बाद प्रहलाद धान मंडी में ही रुककर अपने और बड़े भाई के लिए खाना बनाने लगे।

इसी दौरान धान मंडी में गाय का बछड़ा घुस गया। बछड़े को भगाने के लिए चौकीदार श्रवण गया। करीब 11 बजे अंधेरे की ओर से श्रवण के चीखने की आवाज आई। इस पर प्रहलाद अंधेरे की ओर जाने लगे। उन्हें आता देख दो युवक प्रहलाद की ओर आए। युवकों ने प्रहलाद को मारने के लिए दौड़ाए। इस पर प्रहलाद भाग गए।

कुछ देर बाद प्रहलाद अंधेरे की ओर गए। वहां पर श्रवण लहूलुहान पड़ा था। भाई के पूछने पर बताया कि तीन-चार युवक मंडी के धान बोरा से छेड़छाड़ कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। मना करने पर युवकों ने अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनके पैर में चोटे आई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।