Monday, June 16, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनकोरबा न्यूज़

ऑपरेशन मुस्कान के तहत KORBA POLICE को मिली बड़ी सफलता, 15 नाबालिक बच्चों को सकुशल बरामद कर सौंपा गया परिजनों को

आकाशवाणी.इन

01 नवंबर 2023 से 06 दिसंबर 2023 तक कुल 62 गुम इंसान दस्तयाब किया गया जिसमें 12 पुरुष 35 महिला मिले।

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर और दूसरे राज्य झारखंड मध्य प्रदेश से किया गया बरामद

कोरबा, पुलिस मुख्यालय नया रायपुर (छ.ग.) एवं कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर (छ.ग.) से प्राप्त निर्देशानुसार पर कोरबा जिले में विशेष अभियान चलाकर गुम बालक/बालिकाओ को खोजने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तारतम्य में जिला कोरबा में 01 नवम्बर 2023 से 06 दिसम्बर 2023 तक जिला स्तर पर “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान चलाया गया है। जिसमें जिला कोरबा के गुम बालक/बालिकाओं को थाना/चौकीं से विशेष टीम बनाकर खोजकर उनके परिवार के सुपूर्द किया गया है।

01 नवम्बर 2023 से 06 दिसम्बर 2023 तक कुल 03 बालक, 12 बालिका, 12 परूष, 35 महिला कुल 62 गुम इसान को बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (नोडल अधिकारी गुम इंसान) के मार्गदर्शन में जिला कोरबा के गुम बालक/बालिकाओं के लिये विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना/चौकीं क्षेत्र के कुल 22 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया है। गुम बच्चों के कुछ प्रकरणों में आरोपियों द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के फलस्वरूप उनके कब्जे से बच्चों को छुडाकर आरोपियों को जेल भी भेजा गया है एवं भविष्य में भी जिला पुलिस द्वारा गुम बच्चों के बरामदगी हेतु अभियान निरंतर चलाया जावेगा।