Saturday, August 2, 2025
कोरबा न्यूज़

सांसद निवास में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन 18 नवंबर को

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

कोरबा लोकसभा की लोकप्रिय सांसद ज्योत्सना महंत का 18 नवंबर शुक्रवार को जन्म दिवस है। इस शुभ अवसर पर सुबह 10 से 12 बजे के बीच अपने आवास D- 2 सांसद निवास पंचवटी मार्ग कोरबा में भगवान श्रीराम जी की असीम कृपा से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रखा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत उपस्थित रहेंगे। सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति पंडित  शिवराज शर्मा एवं उनके टीम के द्वारा किया जाएगा। सांसद ज्योत्सना महंत ने क्षेत्र के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया है। उन्हें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र के लोग अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सुंदरकांड पाठ का लाभ लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सभी देवी देवताओं की पूजा में मंत्रो का जाप विशेष रूप से किया जाएगा।