Saturday, August 2, 2025
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़

CG News :एक लाख की ईनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर

आकाशवाणी.इन

सुकमा ,छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पित महिला नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली की पहचान हेमला गंगी के रूप में हुई है। वह पिछले 12 सालों से प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी हई थी।