Friday, August 1, 2025
Accidentकोरबा न्यूज़

कटघोरा-छुरी मुख्य मार्ग में दो बाइक सवारों की हुई जोरदार भिड़ंत

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

घटना में 5 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
दो की हालत नाजुक

कटघोरा थाना क्षेत्र में गत रात्रि छुरी में दो बाइक सवारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा हैं की इस घटना में बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का वीडियो पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
घटना के बाद स्थानीय लोगो की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 के माध्यम से घायलों को नजदीकी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति बरमपुर कोरबा के रहने वाले है और तीन लोग सलोरा निवासी है। फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है.