एसईसीएल सुभाष ब्लॉक में एक साथ किया रोजा इफ्तार- दिया भाईचारे का संदेश
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
कोरबा शहर के एसईसीएल सुभाष ब्लॉक क्षेत्र में भाइयों ने एक साथ किया रोजा इफ्तार कर भाईचारे का संदेश दिया रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए काफी महत्व रखता है। इसमें लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। मुस्लिम समुदाय के बीच रमजान के महीने का बेहद खास महत्व होता है। रमजान को रमादान, कुरान का महीना और रोजे का महीना भी कहा जाता है। इस पूरे महीने में लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।इस्लामिक कैलेंडर में चांद का खास महत्व होता है और रमजान के महीने की शुरुआत चांद के दिखाई देने के बाद ही होती है। रमजान के साथ ही कई त्योहार मनाने से पहले भी चांद देखा जाता है.
वही एसईसीएल सुभाष ब्लॉक में कोलियरी मस्जिद के कमेटी के सदस्य साकिर अली के निवास पर इफ्तार का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य समुदाय के युवा भी उपस्थित थे।सभी ने एकजुट होकर भाईचारा का पैगाम देते हुए इफ्तार साथ में किया जिसमें मुख्य रूप से शामिल उमेश यादव, अमन अहमद, अतुल यादव, तन्मय, आशुतोष,साकिब, सगफ,गजेन्द्र, आफताब, अनश, अरविंद, अभिषेक, रितिक, प्रशांत, हिमांशु, आदि शमिल थे.
