Sunday, August 3, 2025
Latest Newsकोरबा न्यूज़

कलेक्टर साहब… मेरा पुत्र खोज कर ला दीजिये: किसान

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

👉गुजरात में बंधक पुत्र को छुड़ाने की पिता ने लगाई कलेक्टर व एसपी से गुहार, साथी मजदूर एक माह बाद लौटे, लेकिन वह नहीं लौटा

गुजरात में बुंधक बनाए गए पुत्र को छुड़ाने की गुहार पिता ने कलेक्टर व एसपी से लगाई है। पिता के अनुसार पुत्र के साथ चार लोग गुजरात के पोरबंदर नानीनरोली में काम करने गए हुए थे। वे चारों वापस लौट आए हैं, लेकिन पुत्र नहीं लौटा।
कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम अजगरबहार निवासी आदिवासी किसान बनउराम मंझवार ने गुहार लगाई है कि पुत्र मनबंधु मंझवार व उसके 4 साथी बृजलाल, कृपाल, ठंडाराम, देवचरण के साथ रोजी मजदूरी करने गुजरात के पोरबंदर, नानीनरोली गए हुए थे। एक माह काम करने के बाद बृजलाल, देवचरण व ठंडाराम वापस अपने गृहग्राम लौट आए हैं। मनबंधु और कृपाल वहीं रूके हुए थे। कृपाल भी एक माह बाद वापस लौट आया, लेकिन मनबंधु नहीं लौटा। विगत 4 जनवरी 2023 को छोटे पुत्र दिलबोध के मोबाईल पर मनबंधु ने कॉल कर बताया कि वह महाराष्ट्र के धुले जिला में है। एमआईडीसी वाघोड़े सोनगीर, कार्तिकी सर्विस के करीब रहता हूं। साइड इंचार्ज का भाई विशाल नामक व्यक्ति विवाद कर रहा है। मै घर वापस आना चाहता हूं। मेरे एकाउंट में एक हजार रूपए इस नंबर पर भेज दो। उसके बताए अनुसार पैसा भेज दिया गया है। उसके मोबाईल नंबर पर रिंग जा रहा है, लेकिन कॉल रीसिव नहीं कर रहा है। उसी दिन दोपहर को 3 बजे कॉल करने पर मोबाईल स्वीच ऑफ बता रहा है। तब से मोबाईल बंद बता रहा है। पिता बनउराम के अनुसार पुत्र के साथ विवाद हो रहा है। पुत्र को बंधक बनाकर रखा गया है। उसके साथ अप्रिय घटना होने की आशंका है। बनउराम ने कलेक्टर व एसपी से गुहार लगाई है कि इसे गंभीरता से लेते हुए पुत्र की खोजबीन कर वापस लाने की कृपा करें.