Tuesday, August 5, 2025
कोरबा न्यूज़

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के वार्षिक कैलेंडर का कलेक्टर श्री झा ने किया विमोचन

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा के कर कमलों से 20/01/2023 को जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर ने संगठन के उपस्थित सभी पदाधिकारियों व शिक्षकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाई दी उन्होंने छ ग शिक्षक संघ से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा जाहिर की.
कैलेंडर के विमोचित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया, संभागीय उपाध्यक्ष तरुणसिंह राठौर, संभागीय संगठन मंत्री शंकरदयाल साव, सचिव हबेलसिंह अघरिया, कोषाध्यक्ष छोटेलाल पटेल, संगठन मंत्री डी डी साहू, राधारमण श्रीवास, दयाशंकर साहू, विकास खंड पदाधिकारी राजेश तिवारी, आर डी श्रीवास, सुभाषचंद्र डड़सेना, रामनारायण राजवाड़े, एफ एल साहू, गुलाबदास महंत, विनोद जायसवाल, यूं आर महिलांगे, सुरेश द्विवेदी, संतोष कर्ष, चंद्रकुमार चन्द्रा, यज्ञकुमार डिक्सेना, राधेश्याम पटेल आदि शिक्षक गण उपस्थित थे.