Friday, June 27, 2025
कोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगी ऐतिहासिक, यात्रा को सफल बनाने झोंक देंगे पूरी ताकत: मेयर राजकिशोर प्रसाद

आकाशवाणी.इन

11 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कोरबा पहुंच रहे हैं जिसकी तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गई है. कोरबा जिले के चारों विधान सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों को तैयारी की जिम्मेदारी दी गई है. उक्त जानकारी कोरबा नगर पालिका निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने है. उन्होंने बताया की यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के केंद्रीय नेता हम सभी को मार्गदर्शन दे गए हैं. मार्गदर्शन मिलने के बाद लगातार बैठक लेकर कोरबा जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है.

महापौर राजकिशोर ने बयाया कि पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफल बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है. रामपुर विधानसभा के लिए विधायक फूल सिंह राठिया, कोरबा के लिए राजकिशोर प्रसाद, कटघोरा में पूर्व विधायक पुरषोत्तम कंवर, और पाली तानाखार के लिए दुलेश्वरी सीदार को तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. महापौर ने बताया है कि 11 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा भैसमा पहुंचे जहां राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे वहीं दूसरे दिन 12 फरवरी की सुबह 8 बजे से यात्रा निकलकर कोरबा विधानसभा में प्रवेश करेगी, जिसके लिए पूरी तैयारियों पर काम किया जा रहा है, इस यात्रा को कोरबा जिले में ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेसजनों सहित आम जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कमर कस ली है.