Monday, June 16, 2025
आकाशवाणी.इनमध्यप्रदेश

BIG NEWS : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

आकाशवाणी.इन

भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात बेंगलुरु से दिल्ली और त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

इनमें त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सफर कर रहे थे। यह फ्लाइट गुरुवार को सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जबकि, बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट को सुबह 5 बजे रवाना कर दिया गया है।