Saturday, August 16, 2025
छत्तीसगढ़रायपुर

प्लास्टिक प्रदूषण को मिलकर समाप्त करें: मंत्री अकबर

रायपुर/आकाशवाणी.इन 

छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्री मोहममद अकबर ने विश्व पर्यावरण दिवस प्रदेशवासियों को बधाई दी है। 

उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिससे कि समाज में जन-जागरूकता लाई जा सके।

मंत्री अकबर ने आगे कहा कि प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा पर्यावरण दिवस की थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान’ रखी गई है। हम सबकी एकजुटता और भागीदारी से ही यह संभव हो सकता है।

उन्होंने ने कहा कि आईये आप हम संकल्प ले कि हम पर्यावरण के समक्ष उपस्थित इस चुनौती का सामना करेंगे एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग बंद कर देंगे। हमारे समाधान प्रकृति में हैं।