Monday, June 16, 2025
CHATTISGARHधमतरी

CG News :होमगार्ड में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस….

धमतरी/आकाशवाणी.इन

जिले के रुद्री थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक होमगार्ड कलेक्टर बंगले में पदस्थ था। मृतक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बोरसी मगरलोड निवासी वासुदेव सिन्हा पुत्र प्रेमलाल सिन्हा (31) सिंचाई कॉलोनी गंगरेल क्वाटर नंबर A/5 में निवासरत था। उसकी ड्यूटी कलेक्टर बंगला में थी। घर में पत्नी काजल और दो पुत्री एक लगभग पांच वर्ष, दूसरी लगभग ढाई वर्ष है। बीती रात में पत्नी अपने बच्चों के साथ बाहर चबूतरे में पड़ोसी महिलाओं के साथ बैठी थी। रात दस बजे कमरे में लगे पंखे में कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर वार्डवासियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। रुद्री थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना की विवेचना की जा रही है। जांच की जा रही है।