फांसी के फंदे पर मिली मेधावी छात्रा की लाश
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण मेधावी छात्रा का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। वह पिछली रात घर से बिन बताए निकली थी। इसके बाद शव गांव में ही एक पेड़ पर फंदे में लटका मिला.
जानकारी के मुताबिक उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम संडेल की रहने वाली 16 वर्षीय एक युवती 10वीं की छात्रा थी। गुरुवार शाम को वह घर से निकली और इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की। इस बीच देर रात किसी ने परिजनों को सूचना दी कि उसका शव खेत में पेड़ पर लटका हुआ है। यह सुनने के बाद परिजन खेत के पास पहुंचे व पुलिस को भी जानकारी दी गई। रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।दूसरे दिन शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि सब ठीक चल रहा था। इस साल 10वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छी थी। उसने अपनी कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया, कुछ समझ नहीं आ रहा है.
