KORBA: झीरम घाटी घटना में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दी गई श्रद्धांजलि…
आकाशवाणी.इन
कोरबा, 25 मई 2025/ जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में झीरम घाटी घटना में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने कहा झीरम घाटी घटना में हमने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हमेशा के लिए खो दिया। उनकी शहादत से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई मुश्किल है। उन्होने कहा कि नक्सल विचारधारा का अंत होना ही छत्तीसगढ़ के हित में है। 25 मई 2013 को हुई घटना ने छत्तीसगढ़ सहित पुरे भारत को हिलाकर रख दिया था.
पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने झीरम हादसे को आजाद भारत की सबसे बड़ी वारदात बताया जिसमें तत्कालिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल, योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेता व सुरक्षा कर्मी शहीद हो गये। इस घटना ने राज्य की भाजपा सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी थी। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा झीरम घटना भाजपा के साजिश का हिस्सा था तत्कालिन प्रदेश सरकार द्वारा इस घटना की जाॅच नही कराने के कारण कई प्रकार के सवाल खड़े होने स्वाभाविक था। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सपना चैहान ने कहा कि आठ वर्ष पहले जब यह घटना हुई, कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक वातावरण बन रहा था। संभावित नतीजों के जानकार इस तरह का जाल बुना गया जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति दागदार हो गई। आजाद भारत के इतिहास में यह सबसे बड़ा माओवादी हमला था और राजनेताओं की हत्या की दृष्टि से भी यह सबसे बड़ा था.
सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल का कहना था कि कांग्रेस नेताओं की शहादत कभी भी व्यर्थ नही जाएगी और इसके परिणाम नए सूर्योदय के रूप में सामने आएंगे। छ.ग. में शांती और सुरक्षा के साथ खुशहाल होगी। ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि नक्सलियों की गोलियों ने उन परिवारों को अनाथ कर दिया जिनके चेहरे देखकर बच्चे विश्वास के साथ बड़े हो रहे थे। उन शहीदों के सपनों को पुरा करने का हम सब का कर्तव्य है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने कहा कि झीरम घाटी की घटना को 09 साल हो गये लेकिन आज भी इस घटना को हम नही भुल पाए और कभी भूल भी नही पाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. शाहिद ने कहा कि झीरम घाटी की घटना में नक्सलियों ने जो तांडव मचाया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कुल 32 लोग शहीद हुए। इस काले दिन को छत्तीसगढ़ के वासी कभी नही भुल सकते.
कार्यक्रम के प्रारंभ में शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात् शहीद नेताओं की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थू लाल यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, वरिष्ठ कांगे्रस नेत्री रेखा त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष सपना चैहान, ब्लाॅक अध्यक्ष संतोष राठौर, दुष्यंत शर्मा, पार्षद मुकेश राठौर, नारायण कुर्रे, अविनाश बंजोर, रवि चंदेल, बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, प्रदेश पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, सुनील जैन, इंटक पदाधिकारी मनहरण राठौर, मो.शाहिद, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, गिरधारी बरेठ, गंगाराम भाराद्वाज, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, रवि खुंटे, अनिल यादव, संजू अग्रवाल, कुंजबिहारी साहू, जीवन चैहान, टेकराम श्रीवास, श्रवण विश्वकर्मा, शशि अग्रवाल, वसीन खान, मुन्ना साहू, सुरेश अग्रवाल आदि ने झीरम घाटी घटना में शहिद हुए कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजली दी.
