17 फ़रवरी को जिले के 7 स्थानों पर भाजपा करेगी चक्काजाम: डॉ. राजीव सिंह
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
बस्तर संभाग में नक्सलियों के द्वारा भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग की जा रही है। पिछले कुछ दिन से इस तरह की हत्या की घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया है। ऐसी घटनाओं के विरोध में कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 17 फरवरी को 7 जगह पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शित किया जाएगा.
जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने बताया राजमाता सिंधिया चौराहा दर्री, डूमरकछार पाली, गौ माता चौराहा कोरबा, उरगा चौराहा, एनएच 120 में चोटिया चौराहा, और हरदी बाजार के सराईसिंगार चौराहे पर 17 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे.
