Sunday, August 3, 2025
Accidentआकाशवाणी.इनकोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़राहुल वर्मा

KORBA : गेवरा-कुसमुंडा मार्ग में हादसा, कार हुई अनियंत्रित, फिल्मी स्टाईल में पलटते हुए खेत में गिरी

आकाशवाणी.इन

कोरबा, गेवरा- कुसमुंडा मार्ग में हादसा सामने आया है। यहां फिल्मी स्टाईल में एक तेज रफ्तार कार कई बार पलटते हुए खेत में जा गिरी। हादसा बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। तेज रफ्तार ग्लेंजा कार सीजी 12 बीबी 6802 कुचेना एनटीपीसी पुल से ठीक पहले बंटी होटल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। इसके बाद कई बार पलटते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार राहुल अग्रवाल और एक अन्य को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है।