Monday, August 4, 2025
कोरबा न्यूज़

अविश्वास प्रस्ताव पारित: जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कौशिल्या नही बचा सकी अपनी कुर्सी, पक्ष में 6 तो विरोध में पड़े 18 मत

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

जनपद पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष कौशिल्या देवी वैष्णव के विरुद्ध गम्भीर आरोपों के साथ 24 में से 23 जनपद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन सौंपा था। कलेक्टर संजीव झा ने जनपद पंचायत कोरबा के उपाध्यक्ष कौशिल्या बाई वैष्णव के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के सम्मिलन की अध्यक्षता के लिए संयुक्त कलेक्टर सेवाराम दीवान को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया। अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन प्रातः 11 बजे कार्यालय जनपद पंचायत कोरबा के सभा कक्ष में आहुत किया गया। पीठासीन अधिकारी द्वारा विधिवत् सम्पूर्ण कार्यवाही संपन्न कराया। पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के लिए कुल वैध मतों में से दो तिहाई मत से अधिक की आवश्यकता थी। उपाध्यक्ष कौशिल्या देवी वैष्णव को जनपद उपाध्यक्ष पद से पदच्यूत करने 24 वैध मतों में से 17 मतों की जरूरत थी लेकिन इससे भी अधिक 18 सदस्य ने कौशिल्या देवी वैष्णव के खिलाफ मतदान किया। वही 6 सदस्य ने उनके समर्थन में वोट दिया। इस तरह जनपद उपाध्यक्ष कौशल्या देवी वैष्णव की कुर्सी चली गई.