Monday, June 16, 2025
कोरबा न्यूज़

बालको की 3 कंपनियों के दफ्तर पर नगर निगम ने लगाया ताला

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

 👉बिना अनुमति काम कर रही थी यह कंपनियां

भारत एल्यूमिनियम कंपनी बालको को अपनी सेवाएं दे रही एसीसी इंडिया, सुभाष इंडिया और केइसी प्रोजेक्ट नामक कंपनियों के दफ्तरों पर नगर निगम के अधिकारियों ने ताला लगा दिया। जब 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने बालको प्लांट पहुंचकर तीनों कंपनियों में जैसे ही ताला लगाया बालको प्लांट के भीतर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कंपनियां नगर निगम से बिना अनुमति लिए कार्य कर रही थी.