Wednesday, August 6, 2025
आकाशवाणी.इन

Eid-Al-Fitr 2024 : चांद नहीं आया नजर, 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

आकाशवाणी.इन

देश के किसी भी भाग से ईद का चांद निकलने की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए भारत में ईद-उल-फित्र का पर्व 11 अप्रैल यानी गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में आयोजित मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में चांद नहीं निकलने की जानकारी देते हुए कल मुसलमानों से रोजा रखने की अपील की गई है।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा है कि देश के किसी भी भाग से ईद का चांद निकलने की सूचना नहीं मिली है। सभी स्थानों पर संपर्क किया गया है मगर कहीं से चांद निकलने की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए फैसला लिया गया है कि ईद-उल-फित्र का पर्व 11 अप्रैल गुरुवार को मनाया जाएगा। कल रमजान माह का 30 वां रोजा रखा जाएगा।