Sunday, June 29, 2025
भिलाई

3 मार्च 2023 को निशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का होगा आयोजन

भिलाई/ आकाशवाणी.इन

ब्राह्मण मित्र मंडल की पूर्व में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 3 मार्च 2023 दिन गुरुवार को मंगल वाटिका कुरूद में निशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। यह निशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार में ब्राह्मण परिवार के बटुको बच्चो को विद्वान पंडितो द्वारा सम्पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न करवाया जायेगा. यह आयोजन लगातार चौथी बार होने जा रहा है इस बार कुल 51 बच्चो का उपनयन संस्कार किया जाएगा जिसके लिए पंजीयन आरंभ किया गया है पंजीयन हेतु 101 रुपए का शुल्क जमाकर पंजीयन करा सकते है उपनयन संस्कार सुबह प्रात 8 से शुरू होकर साय 5 बजे तक चलेगा इसके पश्चात् मंगल वाटिका कुरूद से वैशाली नगर शिव मंदिर गोल मार्केट तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी भिलाई दुर्ग से बाहर से आने वाले बटुक एवम परिवार के सदस्यों हेतु निवास एवम भोजन की व्यवस्था भी रहेगी ब्राह्मण मित्र मंडल के संयोजक राममिलन दुबे ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा यह कार्यक्रम हर वर्ष किया जाता है कोरोना काल में ही यह कार्यक्रम नही हो सका. सभी ब्राह्मण बंधु इस महती आयोजन में उपस्थित रहने की बात कही। बैठक को ब्राह्मण मित्र मंडल के सदस्य अवधेश दुबे ने भी संबोधित किया.

इस अवसर पर डॉक्टर सोमनाथ दिवेदी, राम आसरे दुबे, प्रभूनाथ मिश्रा, आर जी मिश्रा, राम अचल पांडे, एस एस उपाध्याय, रघु राज उपाध्याय, राजमणि दुबे, शंकर चरण पांडे, महेश तिवारी, रामबिहारी मिश्रा, उर्मिला उपाध्याय, पूनम मिश्रा, सरोज चौबे, बबिता उपाध्याय, उमेश शुक्ला, अरुण दिवेदी, रामबिलास मिश्रा, विष्णु पाठक, एन पी मिश्रा, मनोज शुक्ला, विजय शुक्ला, चंद्र शेखर पांडे, आई पी मिश्रा, रीता शुक्ला, सुनीता तिवारी गोक लेश तिवारी, पंडित ओम प्रकाश गौतम, पंडित रोशू त्रिपाठी, सहित समस्त बी ब्राह्मण बंधु गण बैठक में उपस्थित थे. बैठक में कार्यक्रम सफल बनाने हेतु सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई राम मिलन दुबे ने बैठक के अंत में आभार प्रदर्शन किया उक्त जानकारी ब्राह्मण मित्र मंडल के मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा ने दी.