शहीद स्मारक भवन मे शनिवार शाम सजेगी संगीत की महफ़िल… रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप देगी प्रस्तुति
आकाशवाणी.इन
रायपुर रजबंधा मैदान स्थित शहीद स्मारक भवन मे 6 जनवरी की शाम संगीत की महफ़िल सजेगी ।
इसे सज़ाने का श्रेय रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप को जाता है।
शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक ग्रुप के सदस्य एक से बढ़कर एक संगीतमय प्रस्तुति देंगे
आयोजन पूरी तरह ओपन है कोई भी आकर कार्यक्रम का आनंद ले सकता है रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप के संजय देवस्थले ने बताया कि राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटी पुलिस अपने मनोरंजन के लिए ऐसे आयोजन करती है।
रायपुर पुलिस संगीत ग्रुप द्वारा आयोजित इस संगीतमय प्रस्तुति मे मंच संचालन का जिम्मा आकाशवाणी के प्रमुख उद्घोषक दीपक हटवार और रवीन्द्र सिंह दत्ता होंगे। ग्रुप के संचालक करुण सरोज सहसंचालक रामलाल सिन्हा सचिव अभय,सुरेश ध्रुव, संजय देवस्थाले
जावेद अंसारी, शिव शंकर सहनी,धीरज मरकाम,रेणुका सुब्बा,वीरेंद्र राई, शशि चौहान, श्रीनिवास राव, सागर बोनगिरवार,अशोक सेठ,जितेंद्र सारथी, भेनु लोधी, गीता नेताम और नेहा तिवारी अपनी सूमधुर आवाजों की महफिल सजाएंगे।
