Sunday, August 3, 2025
छत्तीसगढ़ न्यूज़

महारैली से बीजेपी और कांग्रेस को समझ जाना चाहिए, जनता बदलाव चाहती है: चंद्रकांत डिकसेना

कोरबा/रायपुर/ आकाशवाणी.इन

आप की महारैली में प्रदेशभर के कोने-कोने से शामिल हुए लाखों लोग, जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद: चंद्रकांत डिकसेना 

प्रदेशभर आए लोगों ने महारैली को बनाया सफल, संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक के दिशा-निर्देश में कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग:

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रकांत डिकसेना ने, सोमवार को न्यायधानी बिलासपुर में ‘आप’ के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली में आए प्रदेश के कोने-कोने से एक लाख से अधिक लोगों का आभार जताया। साथ ही जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा, इस महारैली की सफलता का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक के साथ प्रदेश की जनता को जाता है। जनता ने अपना कीमती समय निकालकर इतनी बड़ी संख्या में पहुंचकर महारैली को सफल बनाया.

श्री डिकसेना ने कहा, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैली से कांग्रेस और बीजेपी डरी हुई है। इस महारैली से बीजेपी और कांग्रेस को समझ जाना चाहिए कि जनता बदलाव चाहती है। जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है। महारैली पर कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस-बीजेपी दोनों डरी हुई है। ऐसे बयान से उनका डर स्वाभाविक है। बस कुछ ही महीनों की बात है, कांग्रेस को धैर्य रखना चाहिए, जनता उन्हें बता देगी कि छत्तीसगढ़ में किसकी दाल गलेगी.

जिला सचिव शत्रुघन साहू ने कहा, बीजेपी-कांग्रेस के नेता बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, इनके तमाम संसाधनों के बावजूद इनकी रैलियों में प्रदेश की जनता जाना नहीं चाह रही है। बिलासपुर में बीते दिनों हुई बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा पूरी तरह फ्लॉप हो गई। लेकिन ठीक उसके दूसरे दिन अरविंद केजरीवाल की महारैली में लाखों की संख्या में लोग पहुंचे। इससे स्पष्ट हो गया है कि जनता इन्हें नकार चुकी है। उन्होंने कहा, बीजेपी के स्वघोषित चाणक्य अमित शाह की रैली फ्लाप हो जा रही है। जबकि हमारे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और पार्टी के चाणक्य डॉ संदीप पाठक के प्रयास से प्रदेश में लगातार पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है और जनाधार बढ़ रहा है.