Saturday, August 16, 2025
छत्तीसगढ़

डॉ. किरणमयी नायक ने सी मार्ट का किया अवलोकन

आकाशवाणी.इन

जशपुरनगर ,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जशपुर में संचालित सी-मार्ट का अवलोकन किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने सी मार्ट में विक्रय की जा रही सामग्री की भी जानकारी ली और छिंद की टोकरी, जामुन बीज चूर्ण, करेला चूर्ण, देसी गुड, तुलसी चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, गुरमर पाउडर,आरोग्य महुआ लड्डू सहित अन्य सामग्रियां खरीदी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य नीता विश्वकर्मा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ शासन लोगों को आजीविका से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर सी मार्ट की सुविधा दी गई हैं। ताकि समूह की महिलाएं अपने सामग्री का विक्रय कर सके और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। सी मार्ट में गोठान में तैयार उत्पाद को सी मार्ट के माध्यम से विक्रय किया जाता है। सामग्री में चावल, दाल, चायपत्ती, काजू, आचार, पापड़, बांस की टोकरी, दिव्यांग बच्चों के हाथों से तैयार एलएडी बल्ब, अगरबत्ती, साबुन, फूल-झाड़ू, चरण पादुका, ग्रीन टी, आरसीटी चाय रागी और अन्य राशन सामग्री का विक्रय किया जा रहा है।