Sunday, August 3, 2025
Accidentछत्तीसगढ़रायपुर

लखेनगर चौक में पुराना पीपल का पेड़ गिरा, 2 घायल…

रायपुर/आकाशवाणी.इन 

रायपुर के लाखेनगर चौक स्थित एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इस दौरान दो दुपहिया चालक इसकी चपेट में आ गए। दोनों को चोट आई है। पेड़ के गिरने से यातायात भी अवरुद्ध हुआ। यह घटना रविवार दोपहर 12-12.30 बजे के बीच की है। लाखेनगर चौक स्थित पुराने पीपल के पेड़ का बड़ा हिस्सा भराभराकर गिर गया।

इससे मौके से जा रहे दो वाहन चालकों को चोट आई, जिनके नाम मनोज साहू और वंश सोनकर बताया गया है। इसके अलावा दो एक्टिवा भी पेड़ के नीचे दब गई। जानकारी मिलने पर निगम अमले ने पेड़ को हटाने का काम शुरू किया है। वहीं मुख्य मार्ग पर पेड़ के गिरने से सड़क ब्लॉक होने से लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।