कुसमुंडा खदान में हुआ बड़ा हादसा: त्रिपुरा रायफल्स के चार पहिया वाहन पर चढ़ा विशालकाय डंपर, बाल-बाल बचे जवान
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
कोरबा पश्चिम क्षेत्र में एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि 240 टन वजनी विशालकाय डंपर वाहन खदान की सुरक्षा में लगे त्रिपुरा रायफल्स के बोलेरो वाहन पर चढ़ गया। इस हादसे का सुखद पहलु यह रहा कि इस घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है, वहीं वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। डंपर को बैक करने के दौरान हादसा होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना में त्रिपुरा रायफल्स के जवान बाल-बाल बच गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब त्रिपुरा रायफल्स के जवान खदान में गश्त करने गए थे। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस को इस हादसे की सूचना दे दी गई है.
