छत्तीसगढ़/कोरबा: बहुमत होते हुए भी भाजपा पार्टी के चयनित प्रत्याशी चुनाव हार गए, पार्टी आदेश के खिलाफ बगावत कर चुनाव जितने वाले को मंत्री लखन ने पार्टी का बताकर दी बधाई, पार्टी ने थमाया नोटिस, 48 घंटे मे मांगा जवाब
आकाशवाणी.इन
छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा ने अपने ही मंत्री को दिया नोटिस
पार्टी से बगावत कर चुनाव मे जीत हासिल करने वाले नूतन सिंह ठाकुर को पार्टी का बताकर मंत्री ने दी थी बधाई
कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर को निष्कासित करने के बाद भाजपा ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को भी नोटिस जारी किया है। देवांगन को 48 घंटे के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। देवांगन ने चुनाव होने के बाद बागी प्रत्याशी को भाजपा का होने और समर्थित प्रत्याशी को पार्षदों का पसंद नहीं होना बताया था.
भाजपा ने निगम में पार्टी समर्थित सभापति प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल की हार को गंभीरता से लिया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने कोरबा विधायक लखन लाल को नोटिस जारी किया है। नोटिस मे कहा है कि नगर निगम कोरबा में सभापति निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मीडिया में जो बयान दिया है, वह अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है, इसलिए 48 घंटे के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। सभापति चुनाव के समय 33 पार्षदों ने बगावत की। बागी होकर चुनाव लड़े नूतन सिंह ठाकुर चुनाव जीत गए। भाजपा प्रत्याशी को 15 वोट से हार का सामना करना पड़ा। उद्योग मंत्री ने सभापति नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि वे भाजपा से चुनाव जीतकर आए हैं। पार्टी ने हितानंद अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन पार्षदों ने पसंद नहीं किया। महापौर के बाद सभापति भी भाजपा का है। इस बयान को लेकर ही पार्टी ने नोटिस जारी किया है.
बताया जाता है पार्टी से ऊपर समझने वाले सत्तापक्ष और कुछ संगठन के पदाधिकारियों पर भी संदेह जताया जा रहा है। उनके खिलाफ भी पार्टी एक समान कार्रवाई कर सकती है.
