Monday, June 16, 2025
Horoscope

08 मार्च शनिवार का राशिफल: इन्हे मिलेगा शासन-सत्ता का पूरा लाभ, सिंगल लोगों को मिल सकता है अपना प्यार और पुरस्कार…

आकाशवाणी.इन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां आपके तनाव को बढ़ाएंगी। व्यापार में किसी के साथ साझेदारी करने से बचें। आप अपने काम के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे, जिसमें आपको अपनी कोई पसंदीदा चीज खोने या चोरी होने का डर रहेगा। आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले किसी भी झगड़े से दूर रहना होगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है.

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा। अगर माता को धन संबंधी कोई समस्या थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप मकान, जमीन आदि खरीद सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसे उधार देने पड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से आपकी कहासुनी हो सकती है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ था तो उसके पूरे होने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की संगति पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करना होगा। धन से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी की कोई सीमा नहीं रहेगी। आप किसी से किया वादा पूरा करेंगे और शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बनाएंगे.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे धन लाभ के संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आपको योजना बनाने की जरूरत है। कोई कानूनी मामला आपके लिए बेहतर रहेगा, उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अगर आप काम को लेकर अपने बॉस को कोई टिप्स देंगे तो वह उसे जरूर मानेंगे। किसी शुभ उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। यदि आप किसी तनाव में थे, तो वह भी दूर हो जाएगा। किसी भी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल न दिखाएं। छात्रों में कोई नया कोर्स करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप अपने घर की साज-सज्जा और रख-रखाव पर पूरा ध्यान देंगे.

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता का रहेगा। सिंगल लोगों को अपना प्यार मिल सकता है। आप किसी से कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे वह परेशान हो जाए। राजनीति में आपको सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए। आपके पिता आपको काम को लेकर सलाह देंगे। जो आपके बहुत काम आएगी। आपको अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। दिखावे के चक्कर में न पड़ें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को अपने काम में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। काम का दबाव भी अधिक रहेगा। आप किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। अगर आप किसी से पैसा उधार लेते हैं तो उसे लौटाने में आपको दिक्कत होगी। आपको योग और ध्यान से अपना काम चलाना होगा। छात्रों को पढ़ाई में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज अपने काम पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने किसी काम से अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव के कारण आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको भरपूर मिलेगा। आपका बच्चा आपसे कुछ मांग सकता है, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने सहकर्मियों से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अच्छा अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने काम को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आप दिखावे के चक्कर में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां आज फिर सिर उठाएंगी। काम को लेकर आप अधिक तनाव में रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। तेज वाहन के प्रयोग में सावधानी रखनी होगी.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। आपके जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे, लेकिन किसी की बात सुनकर आप झगड़ सकते हैं। माता आपको कोई जिम्मेदारी देंगी, जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी.