24 फरवरी सोमवार का राशिफल: पढ़िए क्या कहते हैं आज आपके सितारे…
आकाशवाणी.इन
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन जिम्मेदारी से काम करने का रहेगा। आपके करियर में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को किसी अच्छी योजना में पैसा लगाने का मौका मिलेगा। आपको अपनी मां से सोच-समझकर ही कोई बात कहनी होगी.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए एक साथ कई काम होने से मन विचलित रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपको अच्छा पैसा मिलेगा और आपके खर्चे आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी आदि करने का प्लान बना सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप अधिक तनाव में रहेंगे.
मिथुन राशि
भाग्य की दृष्टि से मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप पर कोई कर्ज था तो वह भी काफी हद तक दूर हो जाएगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने का प्रयास करना होगा। अगर विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को किसी भी लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की जरूरत है। अगर आपके काम में कोई परेशानी आ रही थी तो वह भी दूर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। कल आपको यात्रा पर जाते समय थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। बिना वजह गुस्सा न करें। आपको अपने काम में धैर्य और हिम्मत दिखाने की जरूरत है। आपको किसी फैसले पर पछतावा होगा। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके पारिवारिक संबंधों में कुछ गलतफहमी हो सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन सावधानी से काम करने का रहेगा। खाली समय इधर-उधर बैठकर बर्बाद करने से बेहतर है कि आप अपने काम पर ध्यान दें। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। मौसम का आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण कार्यस्थल पर आपके झगड़े की स्थिति बन सकती है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार में आपके काम को नई दिशा मिलेगी। आप दान-पुण्य के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो सकता है। सामाजिक कार्यों से आपकी छवि निखरेगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। बाहर का खाना खाने से आपको बचना होगा। किसी के साथ साझेदारी करने से पहले आपको सोच-विचार कर लेना चाहिए.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन जिम्मेदारी से काम करने वाला रहने वाला है। किसी अजनबी पर भरोसा करने से आपको नुकसान होगा। आपको अपने काम के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। किसी विवाद में न पड़ें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को दूर करने के लिए आपको उनसे बात करनी होगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन धार्मिक कार्यों में भाग लेने का रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने से आप काफी खुश रहेंगे। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले आपको अच्छे से सोच-विचार करना होगा। आप भगवान की आराधना में काफी लीन रहेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, तभी उन्हें सफलता मिलेग.
मकर राशि
मकर राशि वालों को कल कोई फैसला सोच-समझकर लेना होगा। आपको अपने खर्चों का बजट बनाना चाहिए। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके कुछ काम पूरे हो जाएंगे। आपको दिमाग की नहीं बल्कि दिल की सुननी होगी। अपने समय का सदुपयोग करें। बेवजह के कामों में न उलझें। आप अपने घर के रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे.
कुंभ राशि
आप कॅरियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर टकराव संभव है। विवादित मसले सुलझने के आसार हैं। धार्मिक यात्रा का योग है। नित्य नई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
मीन राशि
अधिकारी आपके काम के तरीकों से नाराज हो सकते हैं। झूठ बोलकर खुद मुश्किल में पड़ जाएंगे। विरोधी पराजित महसूस करेंगे। दुविधा दूर होगी। मौज-मस्ती में दिन बीतेगा वहीं आस्था भी बढ़ेगी.
