Monday, June 16, 2025
कोरबा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़

आईजी डॉ.संजीव शुक्ला ने किया कोरबा पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, दरबार लगाकर अधिकारी व कर्मचारियों की समस्या का किया निराकरण

आकाशवाणी.इन

रक्षित केन्द्र में ली गई परेड की सलामी, परेड का कराया गया मार्च पास्ट एवं स्कॉट ड्रिल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं का किया निरीक्षण, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास हो इस प्रकार कार्य करने के लिए किया निर्देशित.

बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ .संजीव शुक्ला ने शुक्रवार को कोरबा पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम एसपी सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर ज़िले में उनका स्वागत किया गया। उसके बाद आईजी के द्वारा परेड की सलामी ली गई और परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण में आईजी द्वारा प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण एवं टोलीवार परेड कराया गया, जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात् किट परेड निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों से उन्हें प्राप्त किट सामग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। आईजी द्वारा रक्षित केन्द्र के समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन शाखा एवं रक्षित केन्द्र के सभी वाहनों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिये। इसके पश्चात् स्टोर शाखा का निरीक्षण किये, जिसमें सभी सामग्रियों के रख-रखाव, सही समय पर वितरण हेतु निर्देश दिये, साथ ही आर्म्स शाखा का भी निरीक्षण कर हथियारों को सुरक्षित रखने तथा साफ सफाई के निर्देश दिये गये.

निरीक्षण दौरान एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी यू.बी.एस. चौहान व नेहा वर्मा, सीएसपी दर्री रवींद्र मीणा, डीएसपी हेड क्वार्टर प्रतिभा मरकाम, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर तथा थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे.

दरबार लगाकर सुनी समस्या, निराकरण का आश्वासन

निरीक्षण के अवसर पर आईजी द्वारा पुलिस अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में आईजी जिला पुलिस बल कोरबा के अधिकारी/कर्मचारियों से रूबरू हुए एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करने हेतु कार्यवाही का आश्वासन दिये साथ ही दरबार में थाना/चौकी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को थाना में आने वाले पीड़ितों की समस्याओं का उचित निराकरण एवं अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रोत्साहित किया गया.