Monday, June 16, 2025
CHATTISGARHRahul Vermaआकाशवाणी.इनकोरबा न्यूज़

कोरबा में सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी,मानिकपुर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया, ऊंची पहुंच बताकर लोगों को बनाती थी शिकार

आकाशवाणी.इन

कोरबा में सरकारी योजनाओं के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ठगी की शिकायत पर साजदा बेगम को गिरफ्तार किया गया है। उस पर 420 ipc का प्रकरण दर्ज किया गया है। पूरा मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।मानिकपुर पुलिस के कब्जे में आई साजदा बेगम कोरबा के बुधवारी इलाके की रहने वाली है। उस पर कई महिलाओं से छलकपट करने और रकम डकारने का आरोप है। कोरबा के मुड़ापार वार्ड की महिलाओं को उसने सरकारी योजना से लाभ दिलाने का झांसा दिया। अधिकारियों से अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर ठगी की।

चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि कई लोग साजदा बेगम के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए, जिनकी शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इलाके में बहुत सारी महिलाओं के साथ योजनाओं के नाम से छलावा हुआ है, लेकिन वे संकोच के कारण आगे नहीं आ रही हैं। इसी धारणा के कारण ठग किस्म के लोगों की चाल सफल हो रही है। वे अपने व्यवसाय को हरा भरा करने में लगे हुए हैं।