शांति कप फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
कोरबा/ आकाशवाणी.इन
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मातृ स्मृति में जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शांति कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 20/01/2023 को एसईसीएल मैदान में किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश सिंह (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर) व कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ कोरबा), सुनील शर्मा, तरुण गोस्वामी, महेंद्र सिंह, अशोक लोध, विजय यादव, वीर सिंह, पवन विश्वकर्मा, बृजभूषण प्रसाद, अनिल प्रजापति, राकेश पंकज, राजेंद्र सूर्यवंशी, कमलेश गर्ग, राजेश यादव, विवेक श्रीवास, राजू बर्मन, विजय जयसवाल, सुनील निर्मलकर व खिलाड़ीगण, दर्शक गण उपस्थित रहे.
