Sunday, August 10, 2025
कोरबा न्यूज़

रहस्यमय ढंग से लापता हुआ युवक, आखरी बार पाममॉल के पास होना बताया, फिर साथी ने कहा कि नागपुर जा रहे…

कोरबा/ आकाशवाणी.इन

कुसमुंडा थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। परिजनों ने अपने स्तर पर युवक की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर युवक की पतासाजी शुरू कर दी है.
कुसमुंडा थाना अंतर्गत बैंक कॉलोनी निवासी तीरथराम निर्मलकर का पुत्र विवेक कुमार (21) बुधवार की सुबह 5 बजे रोज की तरह घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने कुसमुंडा पुलिस को मामले की सूचना दी। युवक के पिता तीरथराम ने बताया कि पुत्र के पास मोबाईल भी है। मोबाईल पर एक बार उससे बात भी हुई थी। उसने पाममॉल के पीछे कहीं होना बताया था। दूसरी बार कॉल करने पर किसी दूसरे ने फोन उठाकर कहा कि नागपुर जा रहे हैं। इसके बाद मोबाईल बंद हो गया। पिता ने बताया कि उसका पुत्र सीधा साधा है। घर में किसी से विवाद नहीं करता। उसके अचानक चले जाने से पूरा परिवार परेशान हैं। पिता ने सोशल मीडियो से गुहार लगाई है कि लापता पुत्र विवेक कुमार की तस्वीर साझा करें, जिससे उसका शीघ्र पता चल सके। युवक के संबंध में जानकारी होने पर कुसमुंडा पुलिस व युवक के पिता को नंबर 9406419121 पर संपर्क कर सकते हैं.