Monday, June 16, 2025
Accidentआकाशवाणी.इनमध्यप्रदेश

Oxygen Cylinder Blast : अस्पताल के परिसर में फटा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, एक की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

आकाशवाणी.इन

मध्य प्रदेश के सागर जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अस्पताल में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई हैं और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।

 मिली जानकारी के अनुसार, सागर जिले के मकरोनिया स्थित राय अस्पताल में लोडिंग वाहन से ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उतारते समय सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक मजदुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का इलाज जारी है। घटना की सुचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौकर पर पहुंच चुकी हैं।